सोनिया पर सुषमा का हमला अनुचित : कांग्रेस

Sushma Swaraj
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के भाषण को बाधित करने के आरोप पर पलटवार करते हुए बुधवार को इसे निराधार व अनुचित करार दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा ने आरोप लगाया था कि लोकसभा में जब वह भाषण दे रही थीं तो सोनिया ने अपनी पार्टी के सदस्यों को उन्हें बाधित करने के लिए उकसाया।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "सुषमा के आरोप निराधार हैं। हम उन्हें खारिज करते हैं। यह अनुचित हमला है। मुझे दुख है कि उन्होंने यह हमला किया।"

चिदम्बरम के अनुसार, इस बात के सबूत हैं कि सोनिया ने मंगलवार को लोकसभा में सुषमा के भाषण को बाधित नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष की नेता का यह कहना दुखद है कि वह लोकसभा अध्यक्ष की ओर से बुलाई जाने वाली बैठकों का बहिष्कार करेंगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भी सुषमा के आरोप को गलत ठहराते हुए कहा कि उनके पास विपक्ष की नेता के भाषण की लिखित प्रतिलिपि है और इससे कहीं नहीं लगता कि उनके भाषण को बाधित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+