सज्जन को बरी किए जाने पर सिख समुदाय का 10 जनपथ पर उग्र प्रदर्शन

इनका आरोप है कि कांग्रेस अपनी पार्टी के नेता को बचा रही है। प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए यहां दो बैरिकेट्स तोड़ दिए। हाथों में पुतले और तख्तियां लिए ये लोग सोनिया के खिलाफ नारे लगा रहे थे। भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती के बावजूद भी इन का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा था। दरअसल 31 अक्टूबर 1984 में तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगा फैसल गया था। कई लोगों की जाने गई थी।
जिसके बाद बाहरी दिल्ली से कांग्रेस के सांसद सज्जन कुमार पर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या और दंगा भड़काने का मामला चल रहा था. इस ममाले पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद से ही सिख समुदाय गुस्से में है। वो कांगेस पर सज्जन कुमार को बचाने का आरोप लगा रही है। इससे पहले कल प्रदर्शनकारियों ने मैट्रो ट्रेन की सेवाएं बाधित की। सिख विरोधी दंगों के एक मामले में सज्जन कुमार के दोषमुक्त सिद्ध होने के खिलाफ सिख प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर राजमार्ग को रोक दिया था। आज उन्होंने अपना प्रदर्सन 10 जनपथ पर किया और अपना आक्रोश जाहिर किया।












Click it and Unblock the Notifications