सरबजीत की मौत पर मोदी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा दुर्बल है सरकार

Gujarat CM Narendra Modi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की पाकिस्‍तान के जिन्‍ना अस्‍पताल में हुई मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि ये सरकार एक हारी हुई और कमजोर सरकार है। उन्‍होंने पूरे मामले में भारत और पाकिस्‍तान सरकार पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलोर पहुंचे और सरबजीत मामले में केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सरकार को पूरी दुनिया में पाकिस्‍तान के खिलाफ एक माहौल पैदा करना चाहिए था मगर वो इसमें नाकाम रही। इसके अलावा मोदी ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी जमकर खिल्‍ली उड़ाई। मनमोहन सिंह की चुप्‍पी का मजाक बनाते हुए मोदी ने कहा कि चीन और पाकिस्‍तान जैसे पड़ोसी देश भारत को हमेशा परेशान करते हैं मगर सरकार चुपचाप बैठी रहती है। राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि वो सिर्फ सरकार का बचाव करना जानते हैं। सबसे अहम बात तो ये थी कि मोदी ने राहुल गांधी को 'मिस्‍टर गोल्‍डन स्‍पून' की संज्ञा दे दी।

मालूम हो कि 23 साल से पाकिस्तान के लखपत जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर 26 अप्रैल को हमला हुआ था। छह दिनों तक वो पाक के जिन्ना अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था। सरबजीत के सिर पर गहरी चोट आई थी जिसकी वजह से वो कोमा में था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अंत में वे जिंदगी की जंग हार गया और आज तड़के उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+