जिससे मैंने एक प्याली चाय नहीं मांगी, उससे मैं 25 करोड़ क्या मांगूगाः बर्नी

sarabjit singh
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में जानलेवा हमले के बाद 6 दिनों तक कोमा में रहते हुए जिदगीं और मौत के बीच लड़ते हुए कल देर रात सरबजीत की मौत हो गई। अपने भाई के मौत से आहत सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने पाकिस्तान सरकार पर तीखी टिप्पणी की। दलबीर ने मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी पर सरबजीत की रिहाई के बदले 25 करोड़ रु. मांगने का आरोप लगाया।

सरबजीत सिंह की मौत के बाद बहन दलबीर कौर का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने पाकिस्तान को लानत भेजते हुए कहा कि अंसार बर्नी ने सरबजीत की रिहाई के लिए 25 करोड़ रुपए मांगे थे। दलबीर ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि वह उन सारे 'सरबजीतों' के लिए लड़ती रहेंगी, जो पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं। उन्होंने कहा कि वह देखेंगी कि तालिबानी उनका क्या बिगाड़ लेते हैं?

सरबजीत की बहन के आरोपों को खारिज करते हुए अंसार बर्नी ने इसे झूठा करार दिया है। दलबीर की प्रतिक्रिया देने के ठीक बाद बर्नी ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर भावुकतापूर्ण लहजे में सवाल किया, 'क्या मुझे सरबजीत और उसके परिवार की मदद करने के बदले यह तोहफा दिया जा रहा है?' उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि पता नहीं क्यों उन पर इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

मनवाधिकार कार्यकर्ता बर्नी ने कहा, दलबीर के आरोपों में दम नहीं है। उन्बहोंने कहा कि जिस महिला से मैंने आज तक एक कप चाय भी नहीं मांगी, उससे मैं 25 करोड़ रुपये कैसे मांग सकता हूं। मेरी दिलतस्पी सिर्फ मानवाधिकार में थी और मैंने मानवाधिकार के नाते ही उस परिवार की मदद की थी। दलबीर के आरोपों से दुखी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+