कोयला ब्लॉक आवंटन पर जवाबदेही से बच नहीं सकते प्रधानमंत्री: बीजेपी

Prime Minister Manmohan Singh
नई दिल्ली। विपक्ष ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले की जवाबदेही से बच नहीं सकते। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा, हर गुजरता दिन इस बात की पुष्टि करता है कि प्रधानमंत्री देश के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष निष्कलंक नहीं हैं। यह बहुत गंभीर मुद्दा है। वह जवाबदेही से नहीं बच सकते।

भाजपा नेता का यह बयान सोमवार को अतिरिक्त महाधिवक्ता हरीन रावल द्वारा महान्यायवादी जीई वाहनवती पर कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने के बाद आया है। भाजपा नेता प्रसाद ने कहा, हम संस्थाओं को लेकर चिंतित हैं और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर देते रहेंगे। हमने देखा है कि किस तरह संस्थात्मक शुचिता से समझौता किया जा रहा है, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) पर हमला किया जा रहा है, सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है और अब जिस तरह से इसमें महान्यायवादी कार्यालय का भी नाम आ रहा है।

यह निश्चित तौर पर बेहद दुखद है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा ने भी कहा कि प्रधानमंत्री को निश्चित तौर पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने जिस तरह कोयला ब्लॉक आवंटन पर सीबीआई की रिपोर्ट अदालत में पेश किए जाने से पहले मंगाकर देखी, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता।
सीबीआई ने पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय में दायर हलफनामे में कहा था कि उसने कोयला ब्लॉक आवंटन पर आठ मार्च की प्रगति रिपोर्ट अश्विनी कुमार तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से साझा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+