सरबजीत सिंह की चिकित्सकीय रूप से मौत

लाहौर/अमृतसर/नई दिल्ली। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के बचने की उम्‍मीद अब लगभग खत्‍म हो चुकी है। डॉक्‍टरों के अनुसार चिकित्‍सीय रूप से उसकी मौत हो चुकी है। बस पाकिस्‍तान सरकार की इजाजत मिलते ही मृत्‍यु की घोषणा कर दी जायेगी। साथ ही डॉक्टरों द्वारा सरबजीत सिंह की 'चिकित्सकीय रूप से मौत' होने का संकेत मिलने के बाद उसे देखने पाकिस्तान गए परिवार के निराश सदस्यों ने भारत वापसी की इच्छा जताई है।

सरबजीत के परिवार को पाकिस्तान उच्चायोग से वीजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाने वाले वेरका ने कहा, "मैं समझता हूं कि सरबजीत की मौत तो पहले ही हो चुकी थी। जब वे पहले ही गुजर चुके थे तब पाकिस्तान सरकार ने परिवार को लाहौर आने की अनुमति देकर क्यों यह नाटक किया? चिकित्सकों ने जब परिवार से सरबजीत को वेंटिलेटर से हटाने की अनुमति मांगी, तभी पता चल गया था कि अब वो नहीं बचेंगे।"

सरबजीत के वकील अवैस शेख ने मीडिया से कहा कि सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने परिवार की घर वापस जाने की इच्छा जाहिर की है। शेख ने कहा, "चिकित्सकों द्वारा सरबजीत की स्थिति बताने के बाद उन्होंने सबसे पहले मुझे बताया कि वे सभी आज ही घर वापस जाना चाहते हैं। लेकिन बाद में होटल में उन्होंने बताया कि वे बुधवार को घर वापस जाएंगे।"

गौरतलब है कि पाक में फांसी की सजा पाए सरबजीत सिंह पर लाहौर की कोट लखपत जेल में कुछ अन्य कैदियों ने 26 अप्रैल को ईंट व अन्य धारदार वस्तुओं से कातिलाना हमला किया जिसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल सरबजीत को लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वे तभी से वेंटिलेटर पर हैं।

सोमवार को भारत ने पाकिस्तान से सरबजीत सिंह को रिहा करने की अपील की थी, जबकि उसकी हालत की जांच करने के लिए गठित पाकिस्तान के चिकित्सा बोर्ड ने कहा था कि उन्हें दूसरी जगह नहीं भेजा जा सकता और यहीं इलाज जारी रहेगा। इधर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में मानवीय और सहानुभूति के आधार पर विचार करे। लेकिन पाक ने किसी भी स्‍थान पर मानवता नहीं दिखायी।

तस्‍वीरों में सरबजीत के लिये दुआएं-

मोमबत्‍ती जलाकर प्रार्थना

मोमबत्‍ती जलाकर प्रार्थना

अमृतसर में छोटे-छोटे बच्‍चों ने सरबजीत के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की दुआ मांगी। इसके लिये मोमबत्‍ती जुलूस निकाला।

सरबजीत की बहन

सरबजीत की बहन

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर अमृतसर स्थित स्‍वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्‍होंने वाहे गुरु से सरबजीत के ठीक होने की दुआ मांगी।

गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा

गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा

कोलकाता में सिखों ने गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा का आयोजन किया और सरबजीत के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने के लिये प्रार्थना की।

गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा

गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा

कोलकाता में सिखों ने गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा का आयोजन किया और सरबजीत के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने के लिये प्रार्थना की।

अमृतसर में प्रार्थनाएं

अमृतसर में प्रार्थनाएं

हाल ही में सरबजीत सिंह की पत्‍नी सुखजीत कौर और उनकी बेटी स्‍वपनदीप कौर ने अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल लाइट मार्च निकाला।

पाकिस्‍तान के खिलाफ विरोध

पाकिस्‍तान के खिलाफ विरोध

सरबजीत के लिये पाकिस्‍तान का दिल नहीं पिघलने पर दिल्‍ली में आम लोगों ने प्रदर्शन किया और पाकिस्‍तान का झंडा जलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+