माउंट एवरेस्ट पर भिड़े पर्वतारोही और गाइड
बैंगलोर। यह अपने तरह की पहली घटना है। जिसमें दो पर्वतारोहियों और एक नेपाली गाइड के बीच 'माउंट एवरेस्ट' पर मारपीट हो गयी। बताया जा रहा है कि दो यूरोपीय पर्वतारोहियों पर नेपाली गाइडों ने तब हमला किया जब वह 24 हजार 500 फीट ऊपर स्थित कैंप में थे।
गाइड शेरपा के अनुसार पर्वतारोही स्विट्जरलैंड की यूली स्टेक और इटली की सिमाने मोरो से रस्सी बांधने के दौरान चढ़ाई न करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होने उनकी बात नहीं सुनी। जिससे कि बर्फ के टुकड़े फिसलकर गाइड के ऊपर गिरने लगे और विवाद हो गया।

जिसके बाद कैंप में लौटे पर्वतारोहियों पर गुस्साये गाइडों ने मिलकर हमला कर दिया।
इसके बारे में मोरो ने बताया कि चढ़ाई के दौरान बर्फ के टुकड़े गिरना एक सामान्य सी बात है। मोरो ने यह भी बताया कि जब हम अपने कैंप में वापस आये तो गाइडों की भीड़ ने उनपर हमला कर दिया, उन्होने सिर्फ मुक्का ही नहीं मारा बल्कि हम पर पत्थर भी फेंके। हमले का शिकार ब्रिटेन का नागरिक जोनाथन ग्रिफिथ भी हुआ। इस घटना के बाद दोनों यूरोपीय यात्री अपने बेस कैंप में वापस आ गये। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह घटना बेहद भयानक थी और अब हम बेस कैंप में आकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले की जांच नेपाल की पुलिस कर रही है।
माउंड एवेरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 29 हजार 29 फीट है।












Click it and Unblock the Notifications