विपक्ष के वॉकआउट के बीच रेल और आम बजट पास
नयी
दिल्ली। कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर बीजेपी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। संसद की कार्यवाही लगातार ठप पड़ी हुई है। हंगामे के बीच सदन का स्थगित होना लगातार जारी है। ऐसे में आज सरकार ने बिना विपक्षी पार्टी के ही रेल और आम बजट पेश कर दिया। id="toptextpromo">कोल
ब्लॉक के मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा से वॉकआउट किया। विपक्ष के वॉकआउट के बीच सदन ने आम बजट और रेल बजट पास कर दिया। सरकार के इस कदम पर एतराज जताते हुए विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज से भेंट की। इस दौरान वित्त विधेयक,रेल विनियोग विधेयक, गिलोटिन व अनुदान मांगों को पारित कराने की रणनीति बनी id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>महत्वपूर्ण
वित्तीय कामकाज निपटाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई। अब लोकसभा की बैठक 2 मई को होगी। इससे पहले कोल मुद्दे पर पीएम के इस्तीफे को लेकर बीजेपी ने भारी हंगामा किया जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।











Click it and Unblock the Notifications