कानून मंत्री की किस्मत का फैसला अब SC के हाथों में

सुप्रीम कोर्ट में आज की ये सुनवाई कानून मंत्री अश्वनी कुमार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट के दो वर्जन सौंपे थे। दूसरे वर्जन में तमाम बदलाव साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में अश्वनी कुमार की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।
26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सीबीआई के डॉयरेक्टर रंजीत सिन्हा ने माना है कि उन्होंने रिपोर्ट को कानून मंत्रालय, कोयला मंत्रालय और पीएमओ कार्यलाय से साझा किया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई न केवल कानून मंत्री की ब्लकि पीएम के लिए भी परेशानी की सबब बन सकती है। गौरतलब है कि विपक्षी पार्टी पहले से ही इस मुद्दे पर कानून मंत्री अश्विनी कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और सरकार को मालूम है कि अगर सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई तीखी टिप्पणी की जाती है तो उसके सामने नई मुसीबत आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications