जनता नहीं मानती सज्जन को सज्जन, जूता फेंका

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार पर कैंट इलाके में दंगा भड़काने और 5 लोगों की हत्या का रोप लगा था, जिसे कोर्ट ने आज सबूतों के अभाव माने से इंकार करते हुए उन्हें बरी कर दिया। फैसले के वक्त कोर्ट रूम में झड़प भी हो गई थी। जैसे ही कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया कोर्ट के अंदर और बाहर लोगों का प्रदर्शन शुरु हो गया। गुस्साई भीड़ ने सज्जन कुमार पर जूता भी फेंका। नाराजगी जाहिर करते हु भीड़ में से ही एक सख्स ने कोर्ट से बाहर निकलते हुए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार पर जूता फेंका। हालांकि पुलिस ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
सिख समुदाय कोर्ट के फैसले से नाराज है। फैसला आने बाद सिख समुदाय के लोग बेकाबू हो गए और कोर्ट के बाहर जबरदस्त हंगामा किया। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। कोर्ट में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर में रैपिड फोर्स की तैनाती भी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications