सड़क हादसे में 5 की मौत, 20 घायल

संभल के पुलिस अधीक्षक तहसीलदार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में अभी तक बस चालक प्रेमपाल, दिल्ली निवासी यात्री मनोज और रेखा की ही शिनाख्त हो सकी है।
सिंह ने बताया कि घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications