मुलायम का यूपीए सरकार पर वार, कहा नहीं देखी ऐसी कायर सरकार

केन्द्र सरकार और पीएम पर हमला करते हुए मुलायम ने कहा कि मैंने इस मसले पर प्रधानमंत्री से जाकर मुलाकात तक की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इतना कुच हो जाने के बद अब विदेश मंत्री चीन जा रहे हैं। सलमान खुर्शीद पर चीनी के मुद्दे पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मुलायम ने कहा कि पता नहीं खुर्शीद चीन क्यों जा रहे हैं? क्या उनके सामने भीख मांगने जा रहे हैं.?' उन्होंने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री जवाब दे कि आखिर सरकार चीन से निपटने में इतनी कायर और असमर्थ क्यों है?
चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बेहद सख्त तेवर दिखाते हुए मुलायम ने कहा कि आज हमारा सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान नहीं चीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार लद्दाख से चीन के सैनिकों को बाहर निकालने से इतना डर क्यों रही है? गौरतलब है इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार को कमजोर बताते हुए कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा करता जा रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार विफल साबित हो रही है। मुलायम ने कहा कि चीन के सैनिकों को तत्काल लद्दाख से खदेड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इससे चीन के साथ युद्ध होता है हो तो हो जाए। हमारी सेनाएं भी कमजोर नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications