जहरीली सत्ता क्यों मांग रहे हैं राहुल?
बैंगलोर। रविवार को भाजपा के प्रचार के लिए पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी ने अपने भाषण में जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है, वह दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने जयपुर में उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कहा था कि उनकी मां सोनिया गांधी ने भावुक होकर उनसे कहा था कि बेटा सत्ता जहर के समान है।
तो अगर सत्ता जहर है तो कर्नाटक में घूम-घूम कर राहुल गांधी क्यों सत्ता मांग रहे हैं? वो किसी की तो सुनते नहीं है कम से कम अपनी मां की ही सुन ले। यह बात बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस में कहा कुछ जाता है और किया कुछ जाता है।यह सब हमारे यहां नहीं होता है,हमारे यहां जो चीज मां मना कर देती है वो फिर बेटा कभी नहीं करता है। सत्ता को जहरीला बनाने का काम कांग्रेस ने ही किया है। इसने ही धर्म, सांप्रदायिकता के आधार पर देश को बांटा है।
मोदी ने सवाल पूछा कि कनार्टक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन है? है जवाब उनके पास? वो हाथ तो दिखाते हैं लेकिन कभी चेहरा नहीं दिखाते। जो कांग्रेस दिल्ली नहीं संभाल पा रही है वो भला कर्नाटक क्या संभालेगी? मालूम हो कि कर्नाटक में पांच मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।













Click it and Unblock the Notifications