राजनाथ के लिए भिड़े भाजपाई, चली गोलियां
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर संघर्ष हुआ। गोलियां चलीं और लाठी डंडों का जमकर इस्तेमाल किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सिंह का रीवा जिले में आयोजित अटल ज्योति अभियान के कार्यक्रम में शनिवार को शामिल होना था। रीवा जाने से पहले सिंह अल्प प्रवास पर खजुराहो पहुंचे। हवाई अड्डे पर सिंह के स्वागत के लिए छतरपुर सहित आसपास के जिलों के भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए।

पटैरिया के साथियों का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। इसी के चलते पटैरिया समर्थक धरने पर बैठ गए है। बुंदेलखंड में भाजपा के भीतर व्याप्त गुटबाजी को इस घटना ने जाहिर कर दिया है।
(आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications