प्रदर्शनकारियों ने मोदी से कहा 'डोंट डिस्टर्ब कर्नाटक'
बैंगलोर। आज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में एक सभा को सम्बोधित करने वाले हैं। जिसको लेकर पूरे देश की मीडिया की नजरें इस पर हैं। सूत्रों के मुताबिक वहीं कुछ एनजीओ संगठन इसके पक्ष में नहीं हैं और वह मोदी के कर्नाटक आने का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोदी का विरोध करने के लिए 'डोंट डिस्टर्ब कर्नाटक' जैसे बोर्ड लगा रखे हैं।
कर्नाटक में भाजपा की खराब स्थिति देखते हुए भाजपा ने प्रचार को लिए मोदी को आमंत्रित किया है लेकिन अभी हाल ही में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत को देखते हुए, भाजपा मोदी पर ज्यादा दांव नहीं लगाना चाहती है, क्योंकि भाजपा के हार की स्थिति में कांग्रेस इसका फायदा उठाना चाहेगी। अत: कर्नाटक में मोदी सिर्फ एक ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं भाजपा के नेताओं में भी आशंका है कि पार्टी इस बार पिछली जीत को दोहरा नहीं पायेगी। अत: मोदी का इस्तेमाल यहां ज्यादा न किया जाय। क्योंकि मोदी के प्रचार करने के बाद पार्टी की हार से मोदी की छवि भी खराब होगी। हालांकि पहले मोदी से चुनाव कराने को लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति रही है, पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए, पार्टी ने मोदी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications