मोदी ने पूछा कांग्रेस हाथ दिखाती है चेहरा क्‍यों नहीं

modi
बैंगलोर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूत करने के लिये बैंगलोर पहुंचे हैं। रविवार को यहां उन्‍होंने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उनका फोकस देश को सूचना पौद्योगिकी के माध्‍यम से नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने की बात कही।

पेश हैं मोदी के भाषण के मुख्‍य बिंदु

नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि कनार्टक में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन है?

'मोदी ने कांग्रेस से पूछा हाथ तो दिखाते हो कभी चेहरा तो दिखाओ'

मुख्यमंत्री जगदीश शट्टार को सालों से जानता हूं, पार्टी कार्यकर्ता को तौर पर उनके साथ काम किया है।

'बीजेपी ने कर्नाटक का विकास किया'कर्नाटक और गुजरात की जनता ने हमेशा विकास का साध दिया है।

दिल्ली की सरकार ने दुखी किया इसलिए कांग्रेस पर भरोसा मत करिए।

कांग्रेस की सरकार अगर दिल्ली नहीं संभाल सकती तो कर्नाटक क्या संभालेंगी?

100 दिन में मंहगाई कम करने का वादा किया था, मंहगाई घटने के बजाए बढ़ गई।

राहुल गांधी ने कहा था कि हारने वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया जाएगा, लेकिन कर्नाटक में ऐसे ही उम्मीदवारों को टिकट बांटी।

कांग्रेस ने जातिवादी, प्रांतवादी और भ्रष्टाचार के जहर को फैलाया है।

राहुल गांधी को सिर्फ सत्ता चाहिए।

जिन्हें कर्नाटक के विकास की चिंता है वो बीजेपी को जिताएंगी।

कांग्रेस के नेता सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए है।

विकास के मामले में कांग्रेस की सरकार बीजेपी की सरकारों से काफी पीछे है।

कांग्रेस गरीबों की भलाई के नाम पर नौटंकी करती है।

देश कांग्रेस से मुक्त होगा तभी दुनिया में भारत का नाम होगा।

कांग्रेस की सरकार जवानों के सिर काटने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चिकन बिरयानी खिलाती है।

पड़ोसी देश चीन देश के अंदर घुस जाता है और सरकार को भनक तक नहीं लगती।

2जी घोटाले की रकम को जमीन पर लिखा जाएं तो रकम की अंक पीएम आवास से सोनिया के घर तक जाएगा।

कर्नाटक को बचाने के लिए कांग्रेस को भगाना जरुरी है। बैंगलोर में चुनावी रैली के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस सरकार और सोनिया-राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कर्नाटक में बीजेपी की सरकार दुबारा से बनाने की अपील की। लोगों से अपील करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कर्नाटक को विकास तेज गति से आगे बढ़ाना है तो बीजेपी को वोट दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+