केंद्र सरकार के खिलाफ बीजेपी करेगी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

bjp
नयी दिल्ली। भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के खिलाफ पार्टी आगामी चार-पांच मई को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन कोयला पट्टी और 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता को लेकर किया जाएगा।भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, "संसद से लेकर सड़क तक, पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का फैसला किया है। पार्टी चार से पांच मई तक देश के सभी राज्यों की राजधानियों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करेगी।"

उन्होंने कहा कि पार्टी पहले की तरह संसद में मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "हम कांग्रेस शासन के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और उसके बेशर्मी से बचाव की कोशिशों के खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे।"

भाजपा कोयला पट्टी आवंटन पर सीबीआई हलफनामे का परीक्षण किए जाने को लेकर कानून मंत्री अश्विनी कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। हालांकि केंद्र सरकार ने इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+