जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की दो राइफलें गायब
श्रीनगर।
एक पूर्व विधायक के सुरक्षा गार्डो की दो सर्विस राइफलें शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गायब पाई गई। पुलिस ने यहां कहा है कि इस मामले में विभागीय जांच कराई जाएगी। शोपियां जिले के कचदोरा गांव में नेशनल कान्फ्रेंस के पूर्व विधायक शेख रफी के आवास पर तैनात गार्डो ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया है कि उनकी दो राइफलें गायब हैं। id="toptextpromo">उन्होंने
कहा है कि उन्होंने अपना हथियार एक व्यक्ति के घर में सुरक्षित रहने के खयाल से रखा था, लेकिन अब राइफलें मिल नहीं रही हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>विभागीय
जांच भी शुरू कर दी गई है। सच्चाई जांच के दौरान उभर कर आएगी, लेकिन यह आतंकवाद से जुड़ा मामला नहीं लगता। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मजेदार है कि जहां से दो एके 47 राइफलें गायब हो गई हैं वहीं रखी एक और राइफल पड़ी रही। पूर्व विधायक के आवास पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी तैनात हैं।











Click it and Unblock the Notifications