राजस्थान: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

 accident
जयपुर। राजस्थान में एक वैन ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएनएस को बताया कि यह हादसा यहां से 80 किलोमीटर दूर सीकर जिले के रीनगस के नजदीक हुआ।

उन्होंने बताया कि चार लोगों की हालत नाजुक है। अधिकारी ने कहा, "मृत व्यक्तिओं में से एक व्यक्ति काफी अरसे बाद सऊदी अरब से लौटा था। परिवार के सदस्य उसे लेने के लिए जयपुर हवाई अड्डे गए थे।"

वे लोग हवाई अड्डे से उसे लेकर अपने गृह शहर खंडेला लौट रहे थे। उसी दौरान वैन चालक ने जयपुर-सीकर रोड पर अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी पार्क में लगे ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने कहा, "नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों का इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जारी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+