पेट में थी बेटी तो दे दिया एचआईवी का इंजेक्शन

'हिंदुस्तान टाइम्स' में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात असोमा तिरूपटम्मा ने गंटूर के वेदुलापल्ली पुलिस स्टेशन में बताया कि वह सात माह से गर्भवती है, पिछले महीनें उसके ससुराल पक्ष वालों में अल्ट्रा साउंड करवाया जिसमें पता चला कि उसके गर्भ में एक बेटी है। जिसके बाद रिश्तेदार कंपाउंडर के नागरेड्डी के साथ मिलकर उसे एड्स संक्रमित रक्त का इंजेक्शन दे दिया।
इसी केस में 'न्यू इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित एक लेख में बताया गया है कि महिला के पति मुतयाला श्रीनिवासा रेड्डी, ससुर वेंकटेश्वर रेड्डी और सास इंद्रवती ने उसे अधिक दहेज लाने के लिए प्रताडि़त भी किया।
सर्किल इंस्पेक्टर वाई रामाराव ने कहा है कि हमने महिला के पति, सास, ससुर और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications