संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए मनमोहन-सोनिया का मंथन

manmohan singh and sonia gandhi
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद में जारी गतिरोध तोड़ने के तरीकों पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सहयोगियों के साथ शुक्रवार को चर्चा की। विपक्षी दलों द्वारा कोयला आवंटन एवं 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर बार-बार संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के बाद संसद भवन परिसर में यह बैठक आयोजित हुई।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों को बताया, "संप्रग अध्यक्ष और प्रधानमंत्री ने संप्रग के घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में संसद की कार्यवाही न चल पाने और विपक्ष द्वारा कुछ अवांछनीय मांग किए जाने पर चर्चा की गई।"

उन्होंने आगे कहा कि बैठक में संसद के सुचारु संचालन में आने वाली अड़चनों को दूर करने पर चर्चा की गई। भाजपा का कहना है कि वह तब तक संसद नहीं चलने देगी, जब तक प्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं दे देते। कोयला आवंटन और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता बरते जाने के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय के कथित रूप से संलिप्त पाए जाने के बाद भाजपा ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+