कांग्रस ने की मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मंत्रियों और नेताओं की बेलगाम होती जुबान की चर्चा करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के मंत्री को सिर्फ इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि उसने मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम लिया था। अब उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तो कांग्रेस की महिला सांसद पर अनर्गल टिप्पणी की है। िंसह ने विजयवर्गीय को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि लोग जिस जमीन पर निवासरत हैं, उस पर कब्जा कर लें। इस पर अजय सिंह ने कहा कि चुनाव करीब है, इसलिए मुख्यमंत्री की जुबान फिसलने लगी है। उनका यह बयान गैर संवैधानिक व अराजकता को बढ़ाने वाला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर सिंह ने कहा कि इससे पार्टी को नई उर्जा मिलेगी, कार्यकर्ता सक्रिय होगा और कांग्रेस के पक्ष में राज्य में माहौल बनेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications