हॉस्टल में लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार

एक 14 वर्षीया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 45 वर्षीय प्रधानाध्यापक अक्सर छात्रावास आते थे और उन्हें अश्लील नजरों से देखते थे। वह स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया करते थे। कुछ लड़कियों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पीड़ितों के मुताबिक, उनके साथ एक साल से अधिक अवधि से छेड़छेड़ हो रही थी।
उसने बताया कि पिछले एक महीने से प्रधानाध्यापक बेखौफ यह कृत्य कर रहा था तथा छात्रावास में उसके आने-जाने का सिलसिला बढ़ गया था। लड़की ने यह बात अपने माता-पिता को बताई और पुलिस अधिकारी के मुताबिक माता-पिता की शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। लड़की ने यह आरोप लगाया है कि छात्रावास में रह रही 11 में से चार लड़कियों के साथ हाल के महीने में कई बार छेड़छाड़ की गई है। कुछ लड़कियों ने जहां छात्रावास छोड़ दिया तो कुछ ने प्रशासन से उन्हें दूसरे स्कूल भेजे जाने का अनुरोध किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस जांच के लिए छात्राओं से मिलने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications