हरिद्वार का हुआ मोदी-फिकेशन, कुंभ जैसा माहौल

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर पहले हरिद्वार पहुंचे तो पूरे हरिद्वार की फिजा बदल गई। यहां पर देश के कोने-कोने से साधु-संत उन्हें सुनने के लिये आये हैं। मोदी जल्द ही अपना भाषण देंगे। खैर मोदी के भाषण में तो अभी समय है, लेकिन उससे पहले एक नजर डालते हैं, हरिद्वार के भगवा माहौल पर। हरिद्वार में कल दोपहर से नमो टीशर्ट बिक रही हैं। लोग ये टीशर्ट जमकर खरीद भी रहे हैं। कीमत मात्र 195 रुपए रखी गई है।
हरिद्वार के मोदीफिकेशन की गूंज ट्विटर पर भी जोरों से है। ट्विटर पर हैशटैग चल रहा है नमो इन हरिद्वार। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। नंदिता ठाकुर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि हरिद्वार में कुंभ लगा हो। अरुंधति राजपेयी ने लिखा, संतों जोर से बोलो पाकिस्तान तक सुनाई दे। दिस संन्यासी रॉक्स।
संजीत भालोथिया ने लिखा, "भारत माता की जय और वंदे मातरम का ऐसा युद्धषोष करो कि गद्दारों का दिल दहल जाये।" साथ में ट्विटर पर भी भारत माता की जय के उद्घोष जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications