हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव के साथ मंच साझा करेंग मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। रामदेव के पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम नाम से गुरुकुल की शुरुआत की जा रही है। जिसके लिए रामदेव ने मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया है। रामदेव के गुरुकुल में बच्चों को वैदिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा दी जाएगी।
बाबा रामदेव के आश्रम में मोदी को बुलाए जाने से इस बात के कयास लगना जाना शुरू हो गए हैं कि कहीं गुरुकुल के बहाने मोदी को गुरुमंत्र देने की तैयारी तो नहीं। वहीं कांग्रेस ने भी मोदी का विरोध करने के बात नकार दी है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी का विरोध नही करेंगे और ना ही काले झंडे दिखाएंगे। इससे पहले उत्तराखंड कांग्रेस ने मोदी के हरिद्वार आने पर उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था, लेकिन पार्टी ने मोदी का विरोध करने का इरादा बदल दिया।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक कांग्रेस मोदी का विरोध नहीं करेगी । मोदी को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। वहीं योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि जहां तक नरेंद्र मोदी का सवाल है, इस निराशा भरे देश के वातावरण में वो आशा विश्वास के साथ साहस के प्रतीक बन कर उभरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications