ऑनलाइन क्‍लासरूम जहां खुद बनायें कोर्स, खुद पढ़ायें

बैंगलोर। अगर आपके पास ज्ञान का भंडार है और आप लोगों तक उसे पहुंचाना चाहते हैं, वो भी उस तरह जैसे एक शिक्षक ज्ञान बांटता है, तो या तो आपको कोई विद्यालय ज्‍वाइन करना होगा, या फिर कोचिंग क्‍लास खोलनी होगी। ऐसा करने पर ज्‍यादा से ज्‍यादा 20-25 छात्र आपके पास आयेंगे, लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्‍शन युक्‍त कंप्‍यूटर है, तो आप मिनटों में ऑनलाइन कोचिंग खोल सकते हैं। जी हां यह प्‍लेटफॉर्म लेकर आया है एलियाडेमी वो भी आपकी अपनी भाषा हिन्‍दी में।

एलियाडेमी विश्‍वविद्यालयों, कॉर्पोरेट संस्‍थानों, कॉलेजों और आम लोगों के लिये वर्चुअल लर्निंग क्‍लास है, जहां कोई भी पढ़ा सकता है और कोई भी पढ़ सकता है। इस ऑनलाइन कक्षा की शुरुआत अब भारत में भी हो चुकी है। चूंकि यहां पर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है और छात्रों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए यह कक्षाएं अब कारगर साबित हो सकती हैं।

शिक्षा प्रदान करने का यह प्‍लेटफॉर्म पूरी तरह मुफ्त है और इसमें आप इसमें अपनी रुचि के मुताबिक कोर्स तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें न तो छात्रों की कोई सीमा है और न शिक्षकों की। इससे जितने चाहे उतने लोग जुड़ सकते हैं। कोर्स बनाने या संचालित कोर्स ज्‍वाइन करने के लिये आप एलियाडेमी की वेबसाइट पर जा सकते हैं- https://eliademy.com/ ।

कहां-कहां उपयोगी है है एलियाडेमी

1. यदि आप दूरस्‍थ शिक्षा के माध्‍यम से कोई कोर्स चला रहे हैं, तो छात्रों को इंटरनेट के माध्‍मय से प्रशिक्षित कर सकते हैं।
2. यदि आप किसी कॉर्पोरेट सेक्‍टर में हैं और आपके सहयोगी देश के अलग-अलग शहरों में हैं। जाहिर है आप उनसे हर रोज नहीं मिल सके, लिहाजा एलियाडेमी के माध्‍यम से आप उनके लिये एक कोर्स शुरू कर सकते हैं, जिससे आपके सहयोगियों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।
3. यदि आपने कोई पाठ्यक्रम तैयार किया है और आप चाहे हैं कि छात्रों तक पहुंचे, तो आप एलियाडेमी को चुन सकते हैं।
4. एलियाडेमी के माध्‍यम से आप अपनी कंपनी के साथ अलग-अलग शहरों से इंटर्न्‍स जोड़ सकते हैं। यानी पढ़ाई पूरी करके निकल रहे छात्र आपकी कंपनी में ट्रेनिंग ले सकते हैं।

ज्‍यादा जानकारी के लिये देख सकते हैं- www.eliademy.com .

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+