कोलकाता आने पर चिदंबरम की बीबी नलिनी के खर्चे उठाता था सुदीप्तो

इतना ही नहीं सुदीप्तो सेन ने नलिनी पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि नलिनी ने उन्हें उत्तर पूर्वी भारत में एक चैनल खोलने के 42 करोड़ रुपये देने के लिए कहा था। इस साल उन्होंने उन्हें नलिनी को एक करोड़ रुपये से अधिक राशि दी थी। इस चिट्ठी में लिखा गया है कि नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रहे मतंग सिंह, उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह और सुदीप्तो सेन के बीच हुई डील में नलिनी चिदंबरम वकील के तौर पर जुड़ी थी। मनोरंजना सिंह ने हमसे संपर्क किया और अपने पॉजिटिव ग्रुप की बिक्री के लिए अपने वकील नलिनी चिदंबरम के पास ले गईं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को चिट फंड घोटाले के मास्टरमाइंड सुदीप्तो सेन को 14 दिनों के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोलकाता हाई कोर्ट ने सुदीप्तो की सारी संपत्ति जब्त करने का आदेश दे दिया है। गिरफ्तारी से पहले सुदीप्त ने सीबीआइ को खत लिखकर 22 लोगों पर पैसा बनाने के लिए खुद को इस्तेमाल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications