चीन का भारतीय सीमा में अतिक्रमण से इंकार

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात से इंकार किया कि उसकी सेना और हेलीकाप्टरों ने भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है।

मंत्रालय के प्रवक्ता यांग यूजुन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी सीमा दस्ते, सैनिक विमानों और हेलीकाप्टरों के बारे में मीडिया में आई खबरें सही नहीं हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि चीनी और भारतीय सीमा रक्षक दस्ते उपलब्ध माध्यम के जरिए संपर्क बनाए हुए हैं।

Chinese troops refuse to withdraw from Ladakh
प्रवक्ता के मुताबिक चीन के सीमा रक्षक दस्ते भारत और चीन के बीच हुए समझौतों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।

भारतीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक चीनी सैनिकों ने दोनों देशों के बीच सीमा के रूप में मानी जा रही वास्तविक नियंत्रण रेखा से 10 किलोमीटर आगे भारतीय क्षेत्र में एक पोस्ट स्थापित कर लिया है।

चीनी सेना ने 15 अप्रैल को अतिक्रमण किया और नए पोस्ट की अहर्निश निगरानी में 50 सैनिक तैनात हैं। दूसरी ओर इस पोस्ट से महज 50 मीटर की दूरी पर भारतीय सैनिक तैनात हैं। स्थानीय कमांडरों की फ्लैग मीटिंग के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+