चीनी घुसपैठ मसले पर एंटनी ने दिया भरोसा, कहा समाधान के लिए बातचीत जारी

तब से दोनों सेनाओं के बीच दो बार सीमा बैठक हो चुकी है। रक्षा मंत्री एंटनी ने कहा कि इस समस्या का हल करने के लिए शांतिपूर्ण ढ़ंग से विभिन्न स्तरों पर वार्ता जारी है। इससे पहले उन्दोहोंने कहा था कि भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
इस मसले पर रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया था। सेना प्रमुख इन दिनों खुद लद्दाख क्षेत्र के दौरे से लौटे हैं। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को विस्तार से पूरी स्थिति की जानकारी दी और इस अतिक्रमण से उत्पन्न स्थिति के विभिन्न पहलुओं से उन्हें अवगत कराया।












Click it and Unblock the Notifications