दिल्ली में लूटेरों का कहर, वरिष्ठ वकील के बेटे की हत्या

वे सबसे पहले उस कमरे में घुसे जहां 68 वर्षीय एसके दत्त और उनकी पत्नी 65 वर्षीय प्रभा सो रही थीं। एक पड़ोसी मोहित ने बताया, जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनका मुंह बांध दिया और कपड़े की सहायता से उनके हाथ-पैर भी बांध दिए। हलचल की आवाज सुनकर दत्त का बेटा, अनिमेष उर्फ बाबा जाग गया। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता चार बदमाशों ने उसे दबोच लिया।
उन्होंने तकिए के नीचे उसका मुंह तब तक दबाए रखा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। उन्होंने बताया कि लुटेरों के फरार होने के बाद प्रभा देवी ने खुद को किसी तरह छुड़ा लिया और दुर्घटना की जानकारी पड़ोसियों और अपनी विवाहित बेटी, बशरा को दी। बशरा उसी इलाके में रहती हैं। अनिमेष को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अनिमेष के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
इसलिए माना जा रहा है कि अनिमेष की मुंह दाबकर हत्या की गई है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है और उसके बाद ही हत्या की असली वजह पता लग पाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, मकान से कई लाख के गहने, 20,000 रुपये और तीन मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी से इकट्ठा किए गए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और सुरक्षा गार्डो से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications