लापता लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव

गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में करने के लिए लोगों पर बल का प्रयोग किया। लापता लड़की का शव मिलने के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो छात्रा की जान बच सकती थी। मामले में पुलिस छात्रा के पड़ोसी आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि छात्रा की हत्या आरिफ व उसके तीन चार दोस्तों ने मिलकर की है।
गौरतलब गुरुवार के दिन स्कल से लौटते वक्त ही उसका अपहरण कर लिया गया था। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब घरवालों को लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मंगोलपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस हाथ पर हाथ थरे बैठी ही थी कि सुबह लड़की की लाश रोहणी के सेक्टर-2 में मिलने की खबर मिली। लड़की का शव खून से लतपथ था। उसके हाथ की नस कटी हुई थी और शरीर पर खरोंच के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि इस कमरे को प्रियंका के पड़ोसी आरिफ ने किराए पर ले रखा है। यहां आरिफ कभी कभार आता था। पुलिस ने आरिफ को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications