अफगानिस्तान में बस-ट्रक भिडंत, 30 की मौत, कई घायल

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता जावेद फैसल ने बताया, "यात्रियों से भरी बस शुक्रवार सुबह हेलमंड से काबुल की ओर जा रही थी, तभी कंधार प्रांत में सामने से आते हुए ट्रक से उसकी टक्कर हो गई थी, जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।"
टक्कर इतनी जोरदार की थी बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार तकरीबन 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications