राजग मजबूत है, आगे भी जारी रहेगा गठबंधन: नीतीश

बिहार विधान परिषद के लिए अगामी नौ मई को होने वाले उप चुनाव के लिए जनता दल (युनाइटेड) की ओर से मंजर आलम और राजकिशोर सिंह ने जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर ने अपने-अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार में राजग के संयोजक नंदकिशोर यादव सहित कई नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद की ये तीन सीट जदयु के रामश्रय प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के बादशाह प्रसाद आजाद और रामचंद्र प्रसाद के निधन से रिक्त हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications