आगरा: ताजमहल से महज दो किमी की दूरी पर ब्‍लास्‍ट, 2 मरे

Two people were dead in an explosion in Tajganj area of Agra
आगरा। मोहब्‍बत के शहर आगरा में मोहब्‍बत की इमारत ताजमहल से महज 2 किमी की दूरी पर बम विस्‍फोट की खबर है। धमाके में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग बुरी तरह जख्‍मी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ताजमहल से 2 किमी की दूरी पर स्थित एक कूडे की ढेर में लगभग 12 बजे धमाका हो गया। वहां कुछ लोग मौजूद थे जो कूडा बिन रहे थे उनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। धमाके की खबर मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई और आला अधिकारियों से बम निरोधक दस्‍ता भी मौके पर पहुंच गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

अबतक इस बात का पता नहीं चल सका है कि धमाका हुआ कैसे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर को रेड अलर्ट कर दिया गया है और जांच जारी है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है जहां 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जहां धमाका हुआ है वो आगरा का ताजगंज इलाके में पड़ता है और यहां कूडे का गोदाम है। पुलिस का यह भी मानना है कि यह धमाका साजिश नाकाम होने का भी सबूत हो सकती है क्‍योंकि विस्‍फोटक कूडे की ढेर में हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+