मोदी देश के हनुमान की तरह हैं: रामदेव
नई दिल्ली। योगगुरू बाबा रामदेव ने भाजपा का खुलकर समर्थन करते हुए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति बताया है। रामदेव का कहना है कि मोदी देश के हनुमान हैं और वह ही अब देश को बदल सकते हैं। अभी तक जितने भी लोग आये उन्होने देश के साथ छल किया लेकिन मोदी ने खुद को साबित किया है। अत: मोदी इस पद के सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।
रामदेव ने मोदी का विरोध करने वालों के बारे में कहा है कि क्या मोदी को सिर्फ इसलिए प्रधानमंत्री नहीं बनने देना चाहिए कि वह देश के निचले तबके से ताल्लुक रखते हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी बचपन में अपने परिवार की अजीविका चलाने के लिए रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। रामदेव के अनुसार मोदी ने अपने ब्रम्हचर्य को भी प्रमाणित किया है।

बाबा रामदेव द्वारा मोदी को समर्थन करना, उनके कांग्रेस के खिलाफ होने को भी दर्शाता है। लेकिन इससे कहीं न कहीं मोदी को लाभ मिलना तय हैं।












Click it and Unblock the Notifications