पैजामा केंद्र का और नाड़ा डाले मप्र सरकार: दिग्विजय

यह राज्य सरकार नहीं बताती। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि गरीबों को सस्ती दर पर खाद्यान देने के लिए चार हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। मात्र एक रुपये का अनुदान देकर राज्य सरकार वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। यह तो वही हुआ पैजामा बनवाए केंद्र सरकार और उसमें नाड़ा डाले राज्य सरकार। कांग्रेस के भीतर व्याप्त गुटबाजी पर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक साथ और एकजुट होकर काम करना चाहते है।
कहीं गुटबाजी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस प्रवास का कांग्रेस को लाभ होगा। मालूम हो कि दिग्विजय सिंह अपने ऐसे ही उटपटांग बयानबाजी के चलते जाने जाते हैं। वहीं राहुल गांधी का मध्यप्रदेश दौरा राजनीतिक हिसाब से खासा अहम माना जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता इसे मध्य प्रदेश में खोई सत्ता पाने की शुरुआत बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications