बैंगलोर धमाके में तीन और आरोपी गिरफ्तार
बैंगलोर। पिछले हफ्ते बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए बम धमाके के सिलसिले में चेन्नई पुलिस ने तीन लोगों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। कर्नाटक पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर देर रात ऑपरेशन चलाकर तिरुनेलवेली की एक लॉज से पीर मोहिदीन और बशीर को गिरफ्तार किया। तीसरे व्यक्ति को मदुरै से दबोचा गया। मदुरै से गिरफ्तार तीसरे व्यक्ति की पहचान प्रतिबंधित संगठन अलम्मा के कार्यकर्ता किचान बुखारी के तौर पर की गई है।
इस धमाके में 11 पुलिस समेत 16 लोग जख्मी हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये तीनों ने बैंगलोर धामाके में मदद की थी, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पहुंच से बाहर हैं। गिरफ्सतारी के बाद तीनों को आगे की जांच के लिए बैंगलोर लाया गया है।

इससे पहले भी पुलिस ने केरल से भी चार लोगों को धमाके में संलिप्तता के आरोप में पकड़ा था। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्नाटक सरकार ने धमाके के जिम्मेदार लोगों की ठोस जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
इस बीच बैंगलोर धमाके में चोरी की मोटर साइकिल के इस्तेमाल होने के बाद से शहर में वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 13 कार, 15 मोटरसाइकिल और चार ऑटोरिक्शा को जब्त किया।












Click it and Unblock the Notifications