गोवा में बीचों पर शराब पीने पर बैन, महिला सुरक्षा को देखते हुए फैसला
पणजी। ये खबर कुछ लोगों के लिए अच्छी भी है तो कुछ लोग इसे पढ़ कर निराश भी होगे। गोवा सरकार ने समुद्री बीचों पर कूड़ा-कचरा और महिलाओं को होने वाली परेशानी रोकने के लिए वहां शराब पीने पर पाबंदी लगा दी है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए गोवा सरकार ने ये कदम उठाया है।
गोवा के पर्यटन निदेशक निखिल देसाई जानकारी देते हुए बताया कि अब समुद्र के किनारे बेठकर शराब पीने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। वहीं मंत्री ने ये भी बताया कि समुद्र किनारे बनी झोपड़ियों जैसे निश्चित स्थानों पर ही लोग शराब पी सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गोवा पर्यटक स्थल अधिनियम के तहत पाबंदी लगाई गयी है जो राज्य सरकार को पर्यटन क्षेत्रों में उपद्रवी गतिविधियों को रोकने का अधिकार देता है। वहीं तटीय क्षेत्रों में कानून व्यवस्था का काम देख रही गोवा पुलिस की इंडिया रिजर्व बटालियन से तत्काल प्रभाव से आदेश को लागू करने को कहा गया है। पर्यटन मंत्री देसाई ने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि लाइसेंसी शेकों या खुदरा शराब बिक्री वाले अन्य किसी स्थान पर शराब पीने पर कोई रोक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications