कतर में शराब पीने पर मिली 40 कोड़े की सजा
दोहा। कतर में एक न्यायालय ने एशियाई मूल के एक मुस्लिम प्रवासी को शराब पीने के जुर्म में 40 कोड़े की सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक, मुस्लिम प्रवासी व्यक्ति इस खाड़ी देश में नाई के रूप में काम करता था।
उसकी गिरफ्तारी तब हुई, जब एक व्यक्ति द्वारा उसकी नौकरानी का उत्पीड़न करने के लगाए गए आरोप की सच्चाई जानने के लिए पुलिस नाई से पूछताछ के लिए उसकी दुकान पर गई, जहां उसे शराब में धुत पाया गया।
न्यायालय ने शांति भंग करने के अपराध में लगभग 100 यूरो चुकाने के भी आदेश दिए हैं।कतर में शराब का सेवन प्रतिबंधित है। हालांकि, गैर मुसलिम समुदाय के लोग होटल में विशेष अनुमति के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications