फेसबुक कमेंट का वर्ल्ड रिकॉर्ड मुंबई के संत के नाम

राजेंद्र महाराज को गिनीज विश्व रिकॉर्ड की तरफ से मिले प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, 30 मार्च 2013 को फेसबुक की किसी भी सामग्री पर सर्वाधिक 15,629,405 टिप्पणियां गुरु श्री राजेंद्रजी महाराज जाप क्लब (भारत) को उनके एक 27 मार्च 2013 को जारी टिप्पणी पर प्राप्त हुई।
राजेंद्र महाराज द्वारा अपने मलाड स्थित आश्रम पर पिछले 25 वर्षो से लगातार दिए जा रहे दैनिक 'अमृतवाणी सत्संग' को मिले अपार समर्थन के नतीजे के रूप में इस रिकॉर्ड को देखा जा रहा है। पिछले महीने राजेंद्र महाराज की पुत्री ने उनके फेसबुक खाते पर एक टिप्पणी करते हुए उनके अनुयायियों से टिप्पणी में 'राम' लिखने के लिए कहा था। अब गुरु राजेद्र महाराज की निगाह इस रिकॉर्ड को 900 लाख पहुंचाने पर है।












Click it and Unblock the Notifications