कोयला घोटाले विवाद पर यूपीए के साथ सपा
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ऐसा नहीं मानती कि केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से सम्बंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रपट में किसी तरह का हस्तक्षेप किया है।

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश जिन मुद्दों का सामना कर रहा है, उनमें कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, "चीन ने सीमा से सटी हमारी 12 किलोमीटर की भूमि हथिया ली है, यह अधिक गंभीर मुद्दा है। मीडिया इसे नजरअंदाज क्यों कर रहा है?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications