नोएडा। अभी-अभी नोएडा में भूंकप के झटके महसूस किये गये हैं। झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। इसके अलावा श्रीनगर के पूंछ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। इस भूकंप में किसी भी तरह की क्षति होने की खबर नहीं है। पूंछ, नोएडा सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप की खबर है।
मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले भी नोएडा, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे।