राहुल का चुनावी दौरा, कहा 5 सालों में बीजेपी ने कर्नाटक को लूटा

सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस पार्टी ने राज्य को ‘लूटा है'। राहुल ने दावा किया कि इस बार के चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। उत्तर कर्नाटक में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी वादे तोड़े हैं और उसे सिर्फ यह याद रहा कि राज्य में सार्वजनिक धन को कैसे लूटना है। उसने यही किया है। वह इसमें पहले से ही माहिर है।
चुनावी सभा में बीजेपी पर वार करते हुए राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लोगों को ठेस पहुंचायी है और जो विश्वास लोगों ने उसमें दिखाया था उसे तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता बीजेपी को सबक सिखाएंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी समय अमेरिका और जापान में जब कर्नाटक और बैंगलोर की बातें होती थीं तो लोग यहां मौजूद रोजगार के मौकों की बातें करते थे। लेकिन, पिछले पांच साल में बीजेपी सरकार की वजह से कर्नाटक ने अपनी चमक खो दी है।












Click it and Unblock the Notifications