चीन से कूटनीतिक बातचीत की जरुरत नहीं: सलमान

Salman Khurshid
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना की घुसपैठ के मुद्दे पर भारतीय और चीन के स्थानीय कमांडरों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई है, और इस मुद्दे पर कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की आवश्यकता नहीं है। खुर्शीद ने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की कोई आवश्यकता नहीं है।

दोनों पक्ष फ्लैग मीटिंग के जरिए समाधान निकालने के लिए चर्चा करेंगे, जैसा कि वे पहले भी करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन ने सीमा विवाद से संबंधित मुद्दे के समाधान के लिए एक तंत्र बनाया है। दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति भी हुई है, इसलिए ऐसे मुद्दों पर सवाल उठाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस मामले में 'आवश्यक कार्रवाई' करेगा।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख क्षेत्र में कथित चीनी घुसपैठ से निपटने के लिए 'बहुत सख्त कदम' उठाने की आवश्यकता है। चीन के प्रति नरम नीति से काम नहीं चलेगा। इसे बेहद 'गंभीर मुद्दा' करार देते हुए यशवंत ने कहा, भारत सरकार को इस दिशा में बहुत सख्त कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर चीन के प्रति नरम नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे काम नहीं चलेगा। भाजपा नेता ने केंद्र सरकार को 'कमजोर' बताया और कहा कि हर कोई इसे हल्के में ले रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने न केवल भारतीय सीमा में घुसपैठ की है, बल्कि वह वहां रुकी हुई भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+