मुझे नहीं लगता कि सरकार ने सीबीआई रिपोर्ट में छेड़छाड़ की है: मुलायम

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देश जिन मुद्दों का सामना कर रहा है, उनमें कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, चीन ने सीमा से सटी हमारी 12 किलोमीटर की भूमि हथिया ली है, यह अधिक गंभीर मुद्दा है। मीडिया इसे नजरअंदाज क्यों कर रहा है? वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने वादों पर खरा न उतरने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे मोर्चे का आह्वान किया।
अखिलेश ने पत्रकारों से कहा, "सपा का मत है कि राष्ट्रीय स्तर पर एक तीसरे मोर्चे का गठन होना चाहिए। कांग्रेस और भाजपा की नीतियां गरीबों के लिए नहीं हैं।" अखिलेश ने कहा कि दोनों पार्टियां और उनके घटक दल अपना वादा पूरा करने में असफल रहे हैं और इस समय एक वैकल्पिक राजनीतिक गठबंधन के लिए सुनहरा अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications