अपनी सुरक्षा के लिए प्रतिमाह चौदह लाख का खर्च उठायेंगे मुकेश अंबानी
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी को 'जेड क्लास सुरक्षा' दिये जाने का विरोध किये जाने के बाद मुकेश अंबानी ने कहा है कि वह अपनी सुरक्षा का खर्च खुद उठायेंगे। जिसका खर्च प्रतिमाह लगभग 14 लाख रूपये आएगा। गौरतलब है कि मुकेश को कथित तौर पर इंडियन मुजाहिदीन की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद सरकार ने उनको 'जेड क्लास सुरक्षा' देने की अनुमति दे दी थी। सरकार की अनुमति के बाद लेफ्ट पार्टियों ने इस पर सवाल उठाये थे।
लेफ्ट पार्टियों का कहना था कि जब देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इन्हें रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में सरकार जनता की चिंता न कर अमीरों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। कहा जा रहा है कि इसके बाद ही मुकेश अंबानी ने अपनी सुरक्षा का खर्च खुद उठाने का फैसला लिया है।

'जेड क्लास सुरक्षा' पाने वाले मुकेश अंबानी पहले व्यक्ति हैं। आधिकारिक तौर पर यह सुरक्षा केवल राजनेताओं को ही दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications