'मानव कम्प्यूटर' शकुंतला देवी नहीं रहीं

बेंगलुरू। 'मानव कम्प्यूटर' के नाम से विख्यात गणितज्ञ एवं ज्योतिषी शकुंतला देवी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। शकुंतला देवी की एक पुत्री हैं।

शकुंतला देवी को संख्यात्मक परिगणना में गजब की फुर्ती और सरलता से हल करने की क्षमता के कारण ही 'मानव कम्प्यूटर' कहा जाता था। उनकी सहयोगी कविता मल्होत्रा ने आईएएनएस से कहा, "हृदय गति रुक जाने और गुर्दे की समस्या के कारण रविवार को उनका एक निजी अस्पताल में सुबह 8.15 बजे निधन हो गया।"

गुर्दो के ठीक से काम न करने और सांस लेने में दिक्कतों के कारण उन्हें तीन अप्रैल को बेंगलुरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Shakuntala Devi
शकुंतला देवी की गणित और ज्योतिषी से संबंधित विदेश यात्राओं में उनके साथ रहने वाली मल्होत्रा ने बताया, "वह एक महान शख्सियत थीं। वास्तव में हमें उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह हमें छोड़कर चली जाएंगी। वह बहुत जिंदादिल थीं और जल्द से जल्द स्वस्थ होने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और हमारे लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।"

शकुंतला देवी के अंतिम संस्कार के समय उनके रिश्तेदारों और प्रशंसकों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। रविवार की शाम ही बेंगलुरू के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+