महिला सुरक्षा दल बनाकर करेंगे महिलाओं की रक्षा: केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया है कि हम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। ऐसे में वह जल्द ही दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में महिला सुरक्षा दल बनायेंगे। जिससे कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोंका जा सके और उन्हें न्याय दिलाया जा सके।
उन्होने यह भी कहा है कि हम सत्ता में आने से पहले ही इस मसले पर काम शुरू कर देंगे। केजरीवाल ने कहा है कि हम कालेज स्तर पर भी लड़कियों को सुरक्षा देंगे, क्योंकि ऐसे माहौल में सरकार से सुरक्षा की उम्मीद करना सही नहीं है। यह दल कैसे काम करेगा, इस बारे में केजरीवाल ने बताया कि हम हर विधान सभा में महिला सुरक्षा दल बनायेंगे। जो कि महिलाओं की आवाज को सुनेगा। अगर पुलिस ने महिलाओं की मदद न की तो हम पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनायेंगे।

उन्होने ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वह इन मामलों में साथ देने के लिए आगे आयें। महिला सुरक्षा दल किसी पीडि़ता को अस्पताल पहुंचाने में भी प्रमुख भूमिका निभायेगी। केजरीवाल के इस फैसले को दिल्ली विधान सभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि उन्होने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications