आतंकियों के कारण मुकेश अंबानी को दी 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा: सरकार

नई दिल्‍ली। भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी को 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा उपलब्‍ध कराये जाने के फैसले का बचाव करते हुए सरकार ने कहा है कि उद्योगपति को आतंकवादियों से संभावित खतरे से बचाने के लिए यह सुरक्षा प्रदान की गई है। अभी हाल ही में गृह मंत्रालय ने नक्‍सल विरोधी अभियान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सीआरपीएफ को मुकेश अंबानी की सुरक्षा के आदेश दिये हैं।

जेड श्रेणी सुरक्षा मिलने के बाद मुकेश अंबानी अब देश में कहीं भी जायेंगे तो सुरक्षा दस्‍ता उनके साथ रहेगा। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अंबानी को मिलने वाली धमकियों को ध्‍यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिसके बाद अब उद्योगपति के वाहन के पीछे हथियारों से लैस कमांडो के वाहन होंगे जो उन्‍हें देश भर में सुरक्षा प्रदान करेंगे।

Mukesh Ambani

इसका कारण बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मुकेश अंबानी के कार्यालय ने मुंबई पुलिस को सूचना दी थी कि अंबानी को जान से मारने की धमकी कथित तौर पर इंडियन मुजाहिदीन की तरफ से मिली थी। जिसके बाद मुंबई स्थित अंबानी के आवास 'एंटीला' की सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गई है।

अब अंबानी की सुरक्षा में 28 सदस्‍यीय टीम होगी। इस तरह की सुरक्षा पंजाब और जम्‍मू कश्‍मीर की सरकार सेवा से जुड़े अधिकारियों को दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+