गूगल ने कुछ इस तरह मनाया 'अर्थ डे'

43 विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल ने प्रकृति की विविधता और उसे स्वच्छ रखने का संदेश दिया है। 1970 में पहली बार अमेरिका में पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से की गई थी अर्थ डे मनाया गया था। जिसके बाद से हर साल लोगों में अपने पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए अर्थ डे मनाया जाता है। हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है।
पृथ्वी दिवस की स्थापना विस्कोंसिन से अमेरिकी सीनेटर गेराल्ड नेल्सन ने की थी। नेल्सन को यह विचार कैलिफोर्निया में सेंटा बारबरा से घूम कर आने के बाद आया। सेंटा बारबरा में साल 1969 में हुए भयंकर तेल रिसाव को देखकर वह इतने चिंतित हुए की उन्होंने वॉशिंगटन वापस आकर 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय दिवस के रूप में एक बिल पारित किया। दुनिया के तकरीबन 192 देश विश्व पृथ्वी दिवस मनाते है। पृथ्वी दिवस को 'अर्थ डे नेटवर्क' के माध्यम से पूरे विश्व में संचालित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications